मौसम का मिजाज रह-रह कर ले रहा यू टर्न, अगले 5 दिनों तक बदलाव के लक्षण नहीं…

अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। 11 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का मिजाज रह- रह कर यू टर्न ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यदि वर्तमान स्थिति को देखें तो देश के उत्तरी हिस्से से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो गया है। इससे अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। 11 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में बारिश हुई। खासकर पलामू प्रमंडल में इसका असर दिखा। नगर उंटारी, भवनाथपुर और लेस्लीगंज इलाके में अच्छी बारिश हुई। राजधानी में भी कई स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ होने के बाद तापमान गिर सकता है। सुबह और शाम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के करीब रहने का अनुमान है।

Share This Article