दुमका 27 लाख गबन मामले में फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हीरो शोरूम के 27 लाख गबन के मामले में नगर थाना पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपित कुम्हारपाड़ा निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

पुलिस की पकड़ से अब भी तीसरा आरोपित बोकारो के चास निवासी रौशन रंजन की तलाश पुलिस को है।

मामले में पुलिस 24 अगस्त को जिले के रामगढ़ प्रखंड के सिलठा निवासी कैशियर सुमन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस रवि कुमार सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में जेल भेजे गए सुमन मंडल को दो दिनों के रिमांग पर लेने के बाद पूछताछ के बाद कर सकी।

मामले में थाना क्षेत्र के भागलपुर रोड स्थित हीरो शोरूम के मालिक मिठ्ठू अग्रवाल के द्वारा 21 अगस्त को लिखित शिकायत पर गबन की प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि रामगढ़ के सिलठा का रहने वाला सुमन मंडल पांच साल से शोरूम में कैशियर का काम करता है।

उसने कंप्यूटर सिस्टम में हेरफेर कर अधिक बिक्री को कम कर दिखाया। शक होने पर आडिट कराया तो पता चला कि 14 अप्रैल से 21 अगस्त तक कुल 27 लाख का गबन किया है।

इस काम में शोरूम में काम करने वाले रवि सिंह व रौशन रंजन ने साथ दिया है।

तीनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। मालिक ने लेनदेन का आडिट के बाद गबन की राशि और बढ़ने का आशंका जताया था।

Share This Article