झारखंड के 8 जिलों के MVI को सरकार ने किया इधर से उधर, 3 को अतिरिक्त प्रभार

इससे संबंधित नोटिफिकेशन विभाग ने जारी कर दिया है, इसके अनुसार, देवघर के MVI कमल किशोर सोन को गोड्डा का अतिरिक्त प्रभार मिला है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के परिवहन विभाग (Jharkahnd Transport Department) ने शुक्रवार को राज्य के 8 जिलों के मोटरयान निरीक्षकों (MVI) का ट्रांसफर (MVI Transfer) कर दिया है। इनमें तीन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इससे संबंधित नोटिफिकेशन विभाग (Notification Department) ने जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देवघर के MVI कमल किशोर सोन को गोड्डा का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

गढ़वा के MVI लाल बिहारी यादव (MVI Lal Bihari Yadav) को पलामू का अतिरिक्त प्रभार और चतरा के एमवीआई संतोष सोरेन (MVI Santosh Soren) को कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सभी MVI को हर सप्ताह वीकली रिपोर्ट विभाग को देने को कहा गया है।

MVI – कहां थे – कहां गये

सूरज हेंब्रम-बोकारो-जमशेदपुर

मुकेश कुमार-गिरिडीह-रांची

सुदीप कुजूर- गोड्डा-पाकुड़

विजय गौतम- हजारीबाग-साहिबगंज

विमल किशोर सिंह-जमशेदपुर-बोकारो, रामगढ़ का अतिरिक्त प्रभार

रंजीत भंडारी- पलामू-गिरिडीह

अजय कुमार- रांची-सिमडेगा

गोपानाथ डे- सिमडेगा-हजारीबाग

Share This Article