दुमका में 35 किलो का गांजा जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार, SDPO नूर मुस्तफा को मिली थी गुप्त सूचना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: SDPO, सदर मो नूर मुस्तफा के नेतृत्व में दुमका पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा शुक्रवार को जब्त करते हुए दो को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव से छापेमारी अभियान चला लगभग 35 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए तस्करी कर रहे बाप-बेटे को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में बांसकुली गांव निवासी बाप सुशांतो गोरांई और उसके बेटे हिरा गोरांई शामिल हैं।

पुलिस छापेमारी के दौरान बेटा हिरा गोरांई को उसके घर से गांजा समेत गिरफ्तार की, तो वहीं बाप सुशांतों गोरांई को दुमका नगर थाना क्षेत्र से पुलिस गिरफ्तारी करने में सफल रही।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में जुटी है

एसडीपीओ के निर्देशानुसार पुलिस सुशांतो गोरांई की गिरफ्तारी को लेकर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात रही।

पुलिस जांच के दौरान टोंगरा पुलिस द्वारा भेजे गए तस्वीर के आधार पर सुशांतो गोरांई की गिरफ्तारी की।

मामले में एसडीपीओ मो नूर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस करीब 35 किलोग्राम गांजा और एक बाईक जप्त की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

Share This Article