रांची में आक्रोशित लोगों ने कोबरा जवान पर किया पथराव, करना पड़ा कोबरा जवानों को हवाई फायरिंग, जानें वजह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले के नामकुम क्षेत्र में सीआरपीएफ (CRPF) के कोबरा बटालियन के जवानों को ले जा रही बस ने पहले ऑटो फिर एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी।

इस घटना में तीन लोग घायल हो गये। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना शनिवार की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवानों को लेकर एक बस चाईबासा जा रही थी। नामकुम के रामपुर बयानडीह में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में बाइक और ऑटो तथा स्कूटी से लोग सड़क पार कर रहे थे।

बस ने प्रचार करने वाले ऑटो, बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा भी टूट गया।

ग्रामीणों ने रांची-टाटा सड़क मार्ग पर लगाया जाम

हालात संभालने के लिए कोबरा जवानों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद ग्रामीणों ने रांची-टाटा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। इसके बाद कोबरा जवानों को ले जाने के लिए दूसरी बस पहुंची और उन्हें लेकर रवाना हो गयी।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि तीन लोग घायल हुए है। उन्हें रिम्स अस्पताल भेजा गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Share This Article