धनबाद जेल से दी जा रही थी डॉक्टर समीर को धमकी, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद जेल से ही डॉक्टर समीर कुमार को रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन किया जाता था। इस प्रकरण में यूपी और बंगाल के भी अपराधी पकड़े गए हैं, जबकि दो धनबाद जिले के हैं।

एसएसपी संजीव कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि धमकी का कॉल जेल से ही जाता था। जांच में यह बात सामने आई। इस गिरोह को मोबाइल का सिम बंगाल से सिरजुदीन उपलब्ध कराता था।

पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच का सिलसिला आगे बढ़ा तो रंगदारी का पैसा खपाने वाले व्यक्ति की भी पहचान हो गई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला बीर बहादुर सिंह को गोबिंदपुर से गिरफ्तार किया गया। बीर बहादुर खुद को कथित रूप से ट्रांसपोर्टर भी बताता है।

अमन गिरोह के द्वारा वसूली गई राशि मध्य प्रदेश के एक बैंक में जमा किया जाता था। बीर बहादुर ही उसका लेखा जोखा रखता था।

डॉक्टर समीर कुमार ने धनबाद पुलिस को थैंक्स भी बोला

धनबाद झरिया क्षेत्र का बंटी अंसारी और इलियास का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। डॉक्टर समीर कुमार के बारे में सूचना बंटी ही इलियास के द्वारा जेल तक भेजवाता था।

बंटी डॉक्टर की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अन्य जिन लोगों को रंगदारी के लिए धमकी मिली है, उसका भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

पत्रकारों के उपस्थिति में एसएसपी ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर डॉक्टर समीर कुमार से बात की। डॉक्टर समीर कुमार ने धनबाद पुलिस को थैंक्स भी बोला।

Share This Article