Homeझारखंडरांची में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

रांची में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा में दो युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। घटना को छह अपराधियों ने अंजाम दिया है।

अपराधियों के चंगुल से भागकर दोनों युवतियां आधी रात थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर छह आरोपितों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी ननद ने उसे गुरुवार की रात ही वापस भेज दिया।

पीड़िता ने डर से अपनी सहेली को भी बुला लिया

रास्ते में युवती को घर ले जा रहे युवक की नीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर अपने पांच और साथियों को वहां बुला लिया।

पांच अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंचे और युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया है कि अपराधी उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, उन्होंने कहा कि तुम अपनी एक और सहेली को फोन कर यहां बुलाओ तब तुम्हें वह छोड़ देंगे।

पीड़िता ने डर से अपनी सहेली को भी बुला लिया। इसके बाद सभी छह अपराधियों ने उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया।

एक की तलाश की जा रही है

दुष्कर्म के बाद सभी आरोपित दोनों युवतियों को डरा धमका कर वापस चले गए। तब किसी तरह गुरुवार की देर रात दोनों युवतियां थाने पहुंची और पुलिस को मामला बताया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया । शुक्रवार की सुबह होते-होते छह में से पांच अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

जबकि एक आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एक की तलाश की जा रही है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...