धनबाद में प्रेम विवाह के 10 माह बाद ही युवती की मौत, हिरासत में पति

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: प्रेम विवाह का मात्र 10 माह में ही दुखद अंत हो गया। जियलगोरा सात नंबर निवासी 28 वर्षीय मनोज प्रमाणिक की 22 वर्षीय पत्नी शोभा देवी का शव उसके बरारी स्थित आवास में सोमवार सुबह मिला।

घर में शोभा अपने पति मनोज के साथ रहती थी। पुलिस मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताते हैं कि पाथरडीह निवासी श्री ठाकुर की पुत्री शोभा और जियलगोरा निवासी मनोज का प्रेम-प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था।

दोनों स्वजातीय थे। जून 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी। मनोज के माता-पिता बोकारो में रहते हैं। मनोज व शोभा बरारी में भाड़े के घर में रहने लगे।

पति-पत्नी में हमेशा रहता था विवाद

पारिवारिक कलह के कारण शोभा ने रविवार की देर रात एक कमरे में फांसी लगा ली। सुबह में मनोज शोभा को फंदे से नीचे उतार कर जामाडोबा अस्पताल ले गए।

डाक्टर ने शोभा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर जोड़ापोखर थाना पुलिस और उनके स्वजन अस्पताल पहुंचे।

शोभा के स्वजनों ने कहा कि ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

वहीं शोभा के पति मनोज का कहना है कि दहेज प्रताड़ना की बात बेबुनियाद है। शोभा ने अचानक आत्महत्या क्यों की।

यह हम भी नहीं जानते हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में हमेशा विवाद होते रहता था।

Share This Article