गुमला : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लाश को झाड़ी में छुपाया, आरोपी फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बोरहा गांव में बुधवार की शाम प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को झाड़ी में छुपा कर फरार हो गया।

घटना के संबंध में बिशुनपुर पुलिस के द्वारा बताया गया कि बोरहा गांव की 27 वर्षीय सुबंति कुमारी का प्रेम प्रसंग गुमला बरटोली निवासी सूरज उरांव के साथ में चल रहा था।

सूरज एक माह पूर्व बोरहा गांव आया और अपनी प्रेमिका सुबंति के परिजनों से शादी करने की बात कर उसके साथ में ही रहने लगा।

बुधवार को दोनों प्रेमी प्रेमिका महुआ चुनने जंगल गए हुए थे। जहां से वे शाम में घर लौटे और दोनों घर से कुछ दूर कुएं में नहाने चले गए।

झाड़ी में सुबंति का शव पड़ा हुआ है

सुबंति नहाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसके प्रेमी सूरज उरांव रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में छुपा कर फरार हो गया।

इधर गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण पानी लाने कुएं के पास गए तो देखा कि झाड़ी में सुबंति का शव पड़ा हुआ है।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

Share This Article