रांची डोरंडा श्रम न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, तीन मामलों का हुआ निष्पादन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा स्थित श्रम न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां कुल तीन मामलों का निष्पादन कर 26,18,750 रूपये लाभुकों को चेक के माध्यम से दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से श्रमायुक्त कार्यालय रांची में तीन केस का निष्पादन किया गया।

इन केसों में 28/2022, 23/2022 एवं 32/2022 शामिल है। डालसा के सचिव राकेश रंजन ने सोमवार को बताया कि सभी मामले मज़दूरों से जुड़े हुए थे।

डालसा और श्रम विभाग के संयुक्त प्रयास से यह लोक अदालत लगाया गया। लोक अदालत में कई मामले निष्पादन के लिए चिन्हित किये गये थे।

उन्होंने बताया कि तीन मामलों का निष्पादन कर 26,18,750 रूपये लाभुकों को चेक के माध्यम से दिया गया।

Share This Article