दुमका में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका:  जामा के भटनिया गांव निवासी शंकर मांझी (62) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज के लिए मंगलवार को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार वह साइकिल से अपने घर भटनिया जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

उसे इलाज के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Share This Article