देवघर में वृद्ध ने की नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध ने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के रहने वाले राबड़ी उर्फ राबड़ी रॉय ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

नाबालिग ने मामले की जानकारी घर आकर मां को दी। इस दौरान वह बेहोश हो गई। बताया गया है कि इस मामले में बुधवार की देर रात ग्रामीणों की पंचायती भी हुई। जब बात नही बनी तो परिजनों ने मामले की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी।

मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

मोहनपुर पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया।

मामले की प्राथमिकी मोहनपुर थाना में दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित वृद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article