OMG! लोहरदगा में पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठीटोला गांव में पत्नी ने अपने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया है। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि फुलसुरी कोठीटोला गांव निवासी विक्रम सिंह का पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विक्रम पत्नी के साथ मारपीट करते रहता था

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई से शुरु होकर लाठी डंडे तक पहुंच गई। विक्रम सिंह की पत्नी ने विक्रम को डंडे से माथे पर प्रहार कर दिया। इससे विक्रम सिंह का माथा फट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

गम्भीर रूप से घायल विक्रम को किसी ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया नतीजा विक्रम सिंह की मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि विक्रम सिंह का पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता रहता था। साथ ही विक्रम शराब का सेवन करने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करते रहता था।

Share This Article