दुमका में विवाहिता सहित दो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के दो थाना क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी के फंदे से झूल खुदकुशी कर ली।

पहली घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के तेतररिया गांव में घटी, जहां पलाश के पेड़ से लटकती काजल देवी (22 ) का शव बरामद किया गया।

काजल का मायके बिहार के नवादा जिला के कौवाकोल गांव है। छह साल पहले सोनू से शादी हुई थी। पति गुजरात कमाने गया है।

यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एएन कॉलेज स्थित बंद घर में गमछे के सहारे झूलता आनंद कुमार गुप्ता (22 ) का शव परिजनों ने बरामद किया।

वह मूलरूप से जरमुंडी थाना क्षेत्र बजरंगबली मोड़ के समीप का स्थायी निवासी था। वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एएन कॉलेज के समीप अपने घर में रहता था।

आनंद जिले के काठीकुंड प्रखंड में एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत था। पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article