जमशेदपुर में मिला अज्ञात युवक का शव बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर )के सोनारी थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के नए पुल के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव (Dead Body) बरामद किया है।

शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी थी। मृतक को देखकर लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है।

आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई गई लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article