बोकारो में पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पाटिल इंफ्रास्ट्रक्चर नामक फैक्ट्री में पानी की टंकी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी।

जबकि अन्य मजदूरों की दबने की आशंका जताई जा रही हैं। आशंकाओं के आधार पर रेस्क्यू किया जा रहा हैं, जिस मजदूर की मौत हुई हैं उसकी पहचान भोला प्रसाद के रूप में की गई हैं।

घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार और अंचल अधिकारी दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं।

मौत के बाद मजदूरों ने काम ठप कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।

Share This Article