खूंटी में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के कमंता डैम रोड में शनिवार को अपराह्न लगभग पांच बजे अज्ञात हत्यारों ने मंगा मुंडा (24) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। उसका शव डैम के पास एक नाले से बरामद की गयी।

घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना पत्थर और मृतक की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की है। मंगा मुंडा खूंटी थाना क्षेत्र के सिंबुकेल गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस थाने में मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Share This Article