नशे में धुत पुत्र-पिता के बीच देर रात हुई लड़ाई, झगड़े के बाद बेटे ने खा लिया जहर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Son consumed poison: सिमडेगा जिले के जाम टोली में नशे में धुत पुत्र-पिता के बीच देर रात हुए झगड़े के बाद बेटे ने जहरीली कीटनाशक खाली। जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान जाम टोली निवासी लखींद्र सिंह के रूप में बताई गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखींद्र सिंह रविवार की देर रात नशे की हालत में अपने घर आया। वहीं घर पर उसके पिता भी नशे की हालत में थे। जिसके बाद नशे में धूत बेटे को देर रात घर आता देख पिता ने फटकार लगाई।

इसके बाद देखते ही देखते पिता पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर लखींद्र ने जहरीली कीटनाशक खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

जिसके बाद आज सोमवार की अहले सुबह उसके परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा हैं। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share This Article