झारखंड में कल से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश की भी संभावना

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cold In Jharkhand : झारखंड के विभिन्न जिलों में कल यानि सोमवार से भयानक ठंड (Cold) पड़ने वाली है। आने वाले तीन दिनों में काफी अधिक कनकनी का एहसास होगा।

मौसम विभाग ने इसको लेकर Alert जारी किया है। अगले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि 5 डिग्री पर गिरने से ठंड काफी अधिक बढ़ जाएगी।

छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 9 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में ठंढ़ बढ़ेगा। साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा।

राजधानी रांची में भी सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हल्के मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Share This Article