झारखंड : इंटरलॉकिंग और विकास कार्य के कारण कैंसिल रहेगी यह ट्रेन, 6 से 15 अगस्त तक…

टाटानगर से गुजरने वाली दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस और पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को मरम्मत कार्य के दौरान किसी स्टेशन पर रोका जा सकता है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन (South Eastern Railway Zone) की ओर से या जानकारी दी गई है कि बिलासपुर रेल मंडल क्षेत्र की स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग और विकास कार्य के लिए 7 से 15 अगस्त तक लाइन ब्लॉक (Line block) होगा।

इससे टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस (Bilaspur Express) 6 से 15 अगस्त मंगलवार तक अप-डाउन में कैंसिल रहेगी। टाटानगर से गुजरने वाली दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस और पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को मरम्मत कार्य के दौरान किसी स्टेशन पर रोका जा सकता है।

इन ट्रेनों का प्रभावित हो सकता है परिचालक

बिलासपुर मंडल में लाइन ब्लॉक से मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सिरडी व नांदेड से टाटानगर आने वाली ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है। ओडिशा के झारसुगुड़ा से गोंदिया ट्रेन को भी बिलासपुर से आगे नहीं ले जाने का आदेश हुआ है।

टाटा हटिया का बदलेगा रूट

आद्रा मंडल में भी मरम्मत कार्य के कारण 31 जुलाई से 6 अगस्त तक लाइन ब्लॉक है। इससे टाटा-आसनसोल मेमू व टाटा-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन अप-डाउन में प्रभावित हो रहा है।

दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस (Hatia Express) 5 अगस्त को चांडिल से गुंडा बिहार एवं मुरी के रास्ते चलेगी, जबकि टाटानगर-आसनसोल मेमू 6 अगस्त तक आद्रा के बाद कैंसिल होगी।

Share This Article