झारखंड : दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बरवाडीह थाना (Barwadih Police Station) क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गढ़वा से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को भी अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय केसरी, रितिक कुमार ,आशीष कुमार और कुणाल कुमार शामिल है। सभी गढ़वा के रहने वाले हैं।

बरवाडीह थाना में एक मामला दर्ज कराया

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में SDPO दीलू लोहरा ने बताया कि गत 29 जून को बरवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिक लड़कियां घर से गायब हो गई थी।

इस संबंध में लड़कियों के परिजनों ने बरवाडीह थाना में एक मामला दर्ज कराया था। इस मामले को पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया और SP के निर्देश पर टीम बनाकर छानबीन आरंभ की।

चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया

छानबीन के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लड़कियों को गढ़वा के कुछ अपराधियों ने अगवा किया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस ने एक घर से दोनों लड़कियों को बरामद किया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

SDPO ने बताया कि आरोपितों ने दोनों नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिन्हें चिन्हित करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article