Latest Newsझारखंडजलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी...

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी करें प्रेरित: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में “74वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” (“74th Statewide Van Mahotsav 2023”) कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं, बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी करें प्रेरित: हेमंत सोरेन-Climate change a matter of concern, plant trees yourself, inspire others: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा…

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे एक-एक वृक्ष अपनी ओर से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें।

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी करें प्रेरित: हेमंत सोरेन-Climate change a matter of concern, plant trees yourself, inspire others: Hemant Soren

हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे, दूसरों को भी वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक करेंगे तब धीरे-धीरे ही सही पर एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा।

हम सभी लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज हम सभी लोग झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम (Tree Plantation Program) में उपस्थित हुए हैं।

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी करें प्रेरित: हेमंत सोरेन-Climate change a matter of concern, plant trees yourself, inspire others: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-aछाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है।

बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।
मौके पर मौजूद लोग

मौके पर झारखंड विधानसभा परिसर (Jharkhand Assembly Campus) में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख सहित उपस्थित सभी विधायकगण एवं अन्य अतिथियों ने वृक्षा रोपण किया।

spot_img

Latest articles

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा...

खबरें और भी हैं...