
Jharkhand Assembly News : रांची में झारखंड विधानसभा की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अधिसूचना जारी करते हुए कुल 25 समितियों के सभापतियों और सदस्यों की नियुक्ति की जानकारी दी।
जारी सूची के अनुसार कई अहम समितियों की जिम्मेदारी विभिन्न विधायकों को सौंपी गई है—
* मनोज यादव को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है।
* कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति की जिम्मेदारी दी गई है।
* सीपी सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति का सभापति नियुक्त किया गया है।
* हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है।
* दशरथ गगराई को आवास समिति का सभापति बनाया गया है।
* अरूप चटर्जी को सरकारी आश्वासन समिति की कमान सौंपी गई है।
* बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का सभापति बनाया गया है।
इसके अलावा नियम समिति और विशेषाधिकार समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
यह समितियां विधानसभा की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने, सरकारी कामकाज की निगरानी करने और विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
