गिरिडीह में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पांच घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: मिस्ड काॅल को लेकर दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थराव का कारण बन गया।

मिस्ड काॅल का यह मामला किसी लड़की से बातचीत को लेकर होने की बात सामने आई है।

घटना गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार के अलग-अलग टोलों के बीच बुधवार को हुई।

इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे।

हालात समान्य करने के बाद थाना प्रभारी वहां से कुछ देर में वापस चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्ष से इतना जबरदस्त पथराव होना शुरु हुआ कि पेसराबहियार के कुछ ग्रामीणों के घर पम्मी खातून और नजमा खातून के घर का शीशा टूटा, तो झोपड़ी का करकेट तक क्षतिग्रस्त हो गया।

पथराव की इसी घटना में दोनों पक्ष के करीब पांच युवक भी घायल हो गए। मिस्ड काॅल के कारण दो पक्षों के बीच का यह विवाद पिछले दो दिनों से चल रहा है।

इसमें एक पक्ष के मो. फिरोज के बेटे मों साहेब द्वारा मंगलवार को पचंबा थाना में दुसरे पक्ष अकरम समेत कुछ और लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात भी सामने आई है।

इस दौरान दिए गए आवेदन के आधार पर पचंबा थाना पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।

Share This Article