बीएलओ से संपर्क में रहें, नाम जोड़ने-सुधार की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज्ड। नाम जुड़वाने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत वर्तमान में दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) झारखंड के. रवि कुमार ने जानकारी दी है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर यह सत्यापित कर रहे हैं कि संबंधित परिवार के सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं। यदि किसी कारणवश कोई मतदाता अपने पते पर उपस्थित नहीं मिल पाता है या बीएलओ द्वारा विवरणों के सत्यापन व आवश्यक सुधार के लिए फोन के माध्यम से भी संपर्क किया जाता है, तो नागरिकों से अपील की गई है कि वे पूरा सहयोग करें।

13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज्ड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के 16 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से अब तक कुल 13,81,720 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, नाम हटाने और विवरणों में सुधार या स्थान परिवर्तन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

बीएलओ से संपर्क करने के आसान विकल्प

के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार या इसे अद्यतन कराने के लिए अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से अवश्य संपर्क करें। यदि किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों में अनजान नंबर से कॉल आने के कारण मोबाइल पर फोन रिसीव नहीं हो पाता है, तो मतदाता चाहें तो ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे अपने फोन में सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता अपने मोबाइल में ईसीआईनेट ऐप खोलकर बीएलओ से संपर्क करने का विकल्प चुन सकते हैं तथा संबंधित विवरण दर्ज कर बीएलओ से सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।