Weather Alert: झारखंड में अचानक बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में 1-3 घंटे में वज्रपात व बारिश की चेतावनी

झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में वज्रपात, तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी, लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अगले 1 से 3 घंटे के भीतर झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) होने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। रांची मौसम केंद्र ने इसे लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।

सावधानी बरतें

  • अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें।
  • सुरक्षित स्थान पर शरण लें और खुले स्थानों से दूर रहें।
  • पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली के पोल से दूरी बनाएं।
  • किसान खेतों में जाने से बचें।
  • मौसम सामान्य होने तक बिजली के उपकरण का इस्तेमाल न करें।

किन-किन जिलों में असर

मौसम केंद्र के अनुसार गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ और पलामू जिलों में कहीं-कहीं इसका असर दिखाई दे सकता है। इस दौरान हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।