
रांची : अब हर घरेलू गैस उपभोक्ता के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य हो गया है। गैस कंपनी ने साफ किया है कि बिना ई-केवाईसी कराए आने वाले दिनों में गैस मिलने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है, इसे आप आसानी से घर बैठे या नजदीकी एजेंसी में पूरा कर सकते हैं।
घर बैठे करें ई-केवाईसी
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गैस कंपनी की ऐप और आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें। LPG ग्राहकों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद गैस कंपनी की ऐप खोलें। अपने गैस कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में सर्विस सेक्शन में जाएं मेनू या सर्विस सेक्शन में जाकर आधार ई-केवाईसी/री-केवाईसी पर क्लिक करें। नियमों को स्वीकार करें। चेहरे की पहचान कराने के लिए अगले स्टेप पर जाएं। इस स्टेप पर आधार फेस आरडी ऐप अपने आप खुल जाएगा। फ्रंट कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करें। पलकें झपकाना न भूलें। आधार डिटेल स्क्रीन आने के बाद सब्मिट बटन दबाकर ई-केवाईसी पूरी करें।

