झारखंड में शीतलहर का कहर, 13 जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी ठंड

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम तेज ठंड के साथ ठंडी हवाएं भी लोगों को कंपा रही हैं।

राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है, जबकि 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं के चलते कनकनी का असर बढ़ गया है।

रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राजधानी Ranchi में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, Dhanbad ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड में पहला स्थान प्राप्त किया।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जिसमें 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। डाल्टेनगंज में तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 7.9 डिग्री हो गया।

बोकारो में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। यह इस दिन के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम है। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 9.2 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे शीतलहर और गहराएगी।

लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Share This Article