18 मई से फिर सितम ढाने लगेगी गर्मी, हीट वेव चलने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में मौसम का मूड एक बार फिर Turn लेने वाला है। गर्मी का सितम 18 मई से शुरू होने और Heat Wave चलने की आशंका है।

सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के अलावा संताल परगना के कम से कम 4 जिलों में Heat Wave चलने की आशंका है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा गढ़वा और पलामू में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्केक दर्जे की बारिश होने की उम्मीतद है।

इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा।

राज्य में अगले तीन से चार दिनों में तीन से चार डिग्री Celsius तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। 20 एवं 21 मई से राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों यानी संताल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश (Rain) हो सकती है।

राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 18 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

इसी तरह 19 मई को राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है.श।

Share This Article