Jharkhand Weather : रांची समेत इन जिलों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 23 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने रांची समेत कई जिलों के लिए 23 से 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची में भी सामान्य से कम हुई बारिश

राजधानी रांची में भी इस बार मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। 1 जून से 22 जुलाई के बीच यहां सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे न केवल मौसम सुहावना होगा, बल्कि राजधानी और आसपास के इलाकों में वर्षा के आंकड़ों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश

बुधवार को झारखंड के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 41 मिमी बारिश बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रांची में 4 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 1 मिमी और बोकारो में 3 मिमी वर्षा हुई। वहीं खूंटी में 13 मिमी, हजारीबाग में 10 मिमी, सरायकेला में 20 मिमी और जगन्नाथपुर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।