झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, आज फिर आफत बन गई गर्मी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : पिछड़ी कुछ दिनों से झारखंड (Jharkhand) में मौसम (Weather) का मिजाज लगातार बदल रहा है।

लगभग तीन दिनों तक मिजाज नरम रहने के बाद रविवार को फिर उसका रौद्र रूप सामने आया है। आज अचानक गर्मी बढ़ गई, पारा चढ़ गया।

पलामू (Palamu) और संताल परगना में तेज गर्मी पड़ रही है। आज Ranchi में भी गर्मी बढ़ गई है।

आज संताल परगना और पलामू प्रमंडल में हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी है। पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है।

कल यानी शनिवार को गढ़वा में सबसे अधिक तापमान रहा। वहां का तापमान 42.7 डिग्री सेसि है। पलामू का तापमान 42.6 डिग्री सेसि है।

संताल परगना के भी करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक है।

कोल्हान को गर्मी कुछ राहत

राज्य के मध्य हिस्से और कोल्हान के लोगों को गर्मी से राहत है। राजधानी का अधिकतम तापमान शनिवार को लगभग 35 डिग्री रहा।

जमशेदपुर (Jamshedpur) का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा।

हजारीबाग (Hazaribagh) और आसपास में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा।

कल से और बढ़ेगी गर्मी

20 मई को कोडरमा (Koderma), चतरा (Chatra) और हजारीबाग (Hazaribagh) में मतदान होना है।

मतदान (Voting) के दिन कोडरमा में 39 से 41, हजारीबाग में 38-40 तथा चतरा में 39 से 41 डिग्री सेसि के बीच तापमान रह सकता है।

Share This Article