झारखंड में लुढ़का रात का तापमान, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में पिछले कुछ दिनों की बारिश (Rain) के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार साल के अंत और नए साल की शुरुआत में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान (Temperature) में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजधानी Ranchi सहित राज्य में सोमवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह जमशेदपुर (Jamshedpur) का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया।

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.0 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर कोहरा भी दर्ज किया गया। मौसम शुष्क रहा।

Share This Article