रांची में कोहरे के बीच शुरू हुई बारिश, अब बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री से नीचे….

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही झारखंड (Jharkhand) में दिखने लगा है।

राजधानी Ranchi में सुबह से ही कोहरा और बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह 8:30 बजे के बाद से बारिश (Rain) भी शुरू हो गई।

झमाझम बारिश के कारण ठंड और भी अधिक बढ़ गई है। इधर मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश को रूकते ही कनकनी बढ़ जाएगी जिससे ठंड (Cold) अधिक सताने लगेगी।

रांची का न्यूनतम तापमान बढ़ा

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को आसमान में बादल छाये रहने की वजह से रांची का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया था।

वहीं शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया था, जो रविवार को 11.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया।

10 डिग्री से नीचे जा सकता है रांची का तापमान

सोमवार को भी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार के बाद रांची का मौसम बदल जाएगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से भी नीचे जा सकता है।

तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ेगी।

Share This Article