पति का दूसरी लड़की के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग, कीटनाशक पीकर बहन के पास पहुंची पत्नी, और फिर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women Commit Suicide : राजधानी Ranchi के कांके थानांतर्गत पंडरा बनहोरा निवासी 25 वर्षीय शालिनी टोप्पो ने रविवार की शाम कीटनाशक पीकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। महिला चान्हो CHC में नर्स का काम करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार शालिनी ने जनवरी 2022 में पंडरा बनहोरा निवासी रवि विकास तिर्की के साथ प्रेम विवाह किया था।

कीटनाशक पीने के बाद बहन के घर पहुंची थी शालिनी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम चान्होCHC से ड्यूटी से लौटने के क्रम में शालिनी ने कीटनाशक पी लिया और मांडर मरियमटोली स्थित अपनी बहन के ससुराल गई और उसे अपने बैंक पासबुक, ATM और कुछ अन्य कागजात सौंपकर अपने जहर पीने की बात बताई।

बातचीत के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब शालिनी के बहन-बहनोई उसे मांडर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

पति का अन्य लड़की के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग 

शालिनी के मायके वालों के अनुसार उसके पति का प्रेम प्रसंग किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

कुछ माह पहले इसी विवाद को सुलझाने के लिए कांके स्थित उसके मायके में दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी।

बेटी का घर बस जाए यह सोचकर घरवालों ने शालिनी को ससुराल भेज दिया था, लेकिन इस मसले का कोई हल नहीं निकला।

Share This Article