झारखंड में मानसून का असर कमजोर, तीन दिनों तक बारिश के आसार काफी कम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) का असर कमजोर रहेगा।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी Ranchi में कल यानी शुक्रवार को 40.6 mm बारिश हुई। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान (Temperature) 32.2 डिग्री और न्यूनतम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) का असर कमजोर रहेगा।

जिस कारण आने वाले तीन दिनों तक झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार काफी कम है। वहीं 30 जुलाई के बाद सामान्य रूप से बारिश होगी।

 बीते 24 घंटे में पलामू में हुई सबसे अधिक बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पलामू (Palamu) के हरिहरगंज में 95.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा हजारीबाग के मैथन में 70.6 मिमी, रामगढ़ में 60.8, लातेहार में 42, रांची में 40.6, चतरा में 33, लोहरदगा 24, सिमडेगा 24 और लोहरदगा में 15 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावे राज्य के शेष भागों में मानसून कमजोर रहा।

सामान्य से 40 फ़ीसदी कम हुई है बारिश

बताते चलें रांची में इस मानसून सीजन के दौरान 1 जून से अब तक 282.6 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 470.4 मिमी से 40 फीसदी कम है।

इस दौरान राज्य के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

Share This Article