झारखंड में तीखी तपिश ने 24 घंटे में ली 28 लोगों की जान, गढ़वा में तापमान अब भी हाई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में तीखी तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में राज्य में लू से 28 लोगों के मरने की खबर है।

इसमें पलामू (Palamu) और चतरा (Chatra) में 8-8, गढ़वा (Gadhwa) में 5, कोल्हान (Kolhan) के जिलों में 3, धनबाद (Dhanbad) में 2 और हजारीबाग-रामगढ़ (Hazaribagh) में 1-1 व्यक्ति की मौत (Death) हो गई।

बता दें कि इससे पहले 29 मई को राज्य में पांच लोगों की मौत हुई थी। 30 मई को 14 मौतें हुई थीं।

इस हिसाब से लू से राज्य में शुक्रवार रात तक 47 मौतें हो चुकी हैं। राज्य के पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी जारी रही।

गढ़वा का तापमान 46.5 और मेदिनीनगर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ranchi मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘पलामू और गढ़वा में शनिवार को भी हीट वेव (Heat Wave) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न भागों में तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट आई है।’

रांची का मौसम रहा नरम

राजधानी Ranchi के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखा गया। यहां दिनभर बादल छाए रहे, इस वजह से अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी यही स्थिति है।

मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा और लातेहार में शनिवार को भी लू चलने का यलो अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। पलामू के अलावा चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा जिले में भीषण गर्मी रही। इन जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

राज्य में कई जगह हुई बारिश

भीषण गर्मी के बीच राज्य में कई जगह तेज तो कई जगह हल्की बारिश भी हुई है। बोकारो में 51.0 मिमी, धनबाद में 28.6, दुमका में 23.0 मिमी बारिश हुई।

रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज में हल्की बारिश हुई।

जबकि इन जगहों पर 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की घटना भी हुई।

Share This Article