झारखंड में कुछ दिन बाद बारिश के आसार, तपती गर्मी से मिलेगी राहत …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : झारखंड (Jharkhand) में भीषण गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सभी जिलों में गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कोल्हान (Kolhan) में लू का कहर जारी है। कुछ जिलों में मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से राहत की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग ने कुछ दिन बाद बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

ऐसे ही हीट वेव (Heat Wave) और गर्मी का कहर जारी रहेगा। लेकिन 5 मई से उत्तर-पूर्वी हिस्सों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ तथा साहेबगंज में बारिश की संभावना है।

ऐसे में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हीट स्ट्रोक से सावधान रहना जरूरी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद क्या कहना है कि इन दिनों हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से सावधान रहना जरूरी है।

रविवार को आंशिक बादल के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सोमवार को लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

झारखंड में सोमवार को सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article