झारखंड में 35 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम पारा

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : झारखंड में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को Saraikela में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने के लिए असामान्य है।

वहीं, Chaibasa और Daltonganj में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों की कटाई और शहरीकरण की वजह से राज्य में तापमान बढ़ रहा है।

राज्य के कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार

सरायकेला के अलावा, अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। Jameshdpur में 32.2 डिग्री, Bokaro में 31.1 डिग्री, गढ़वा में 30.9 डिग्री और गुमला में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई और शहरीकरण के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है।

वन कटाई से बढ़ रहा तापमान

झारखंड को हरे-भरे राज्य के रूप में जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में विकास कार्यों के चलते बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई हुई है। सड़क, पुल और आवास निर्माण के लिए हर दिन हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है।

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।

Share This Article