झारखंड ठंड और बारिश के कॉकटेल से बढ़ी ठंड

राजधानी रांची (Ranchi) सहित पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद ठंड (Cold) बढ़ गई है। खूंटी में 3.5 मिमी और Gumla के भरनो में 2.2 मिमी बारिश हुई है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची (Ranchi) सहित पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद ठंड (Cold) बढ़ गई है। खूंटी में 3.5 मिमी और Gumla के भरनो में 2.2 मिमी बारिश हुई है।

कल बारिश से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग (Weather Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान तीन से 4 डिग्री तक गिरेगा। वहीं राज्य के कई जगहों में बादल छाए हुए हैं। मौसम के बदले मिजाज ने ठंड भी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने राज्य उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश की संभावना पहले ही जाहिर की थी।

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार शुक्रवार से बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

तीन फरवरी से मौसम रहेगा शुष्क

3 फरवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आसमान भी साफ रहेगा। हालांकि 5 फरवरी से आसमान में फिर बादल नजर आएंगे। साथ ही कोहरे (Fog) और धुंध का असर भी राज्य के मौसम पर दिखेगा।

राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले दो दिन इसमें दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है।

राज्य में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Share This Article