झारखंड : यह कैसा पति?, पत्नी को कोल्डड्रिंक में पिला दी नशे की दवा, इसके बाद जो किया…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/गुमला: पति अपनी पत्नी के बारे में ऐसी नीचता दिखा सकता है, ऐसा सामान्य रूप से नहीं सोचा जाता।

बताया जाता है कि गुमला (Gumla) एक महिला को उसके पति ने कोल्डड्रिंक (Cold Drink) में नशे की दवा (Addictive Drug) पिला दी।

इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला 15 मई की रात का है।

इसकी जानकारी पत्नी को 10 जून को हुई थी। इसके बाद उसने पंडरा ओपी में मामला दर्ज कराया।

पति, सास-ससुर और ननद को आरोपी बनाया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट (Arrest) कर लिया है।

गिरफ्तार शख्स पिस्का मोड़, लक्ष्मी नगर का रहने वाला है।

पत्नी ने लगाया जान से मारने का आरोप

महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उससे लगातार 2 लाख रुपए दहेज के रूप में मांग रहे थे।

इनकार करने पर बीते नौ जून को आरोपी पति ने उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

किसी भारी चीज से उसके सिर पर मार दिया। इससे वह बेहोश हो गई। महिला ने पति, सास-ससुर और ननद पर कार्रवाई का आग्रह किया है।

Share This Article