JWHACT : मलेशिया और थाईलैंड की टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर, मुकाबले में…

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम खेले जा रहे पहले मुकाबले में पहला क्वार्टर में मलेशिया और थाईलैंड दोनों गोल नहीं कर पाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गुरुवार को झारखंड वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (JWHACT) के पांचवें दिन सभी टीमों के लीग का आखिरी मुकाबला चल रहा।

दिन में पहला मुकाबला मलेशिया और थाइलैंड (Malaysia and Thailand) के बीच हुआ। दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

मलेशिया ने दर्ज की पहली जीत

आज के मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हराया। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Astro Turf Stadium) खेले जा रहे पहले मुकाबले में पहला क्वार्टर में मलेशिया और थाईलैंड दोनों गोल नहीं कर पाई।

मुकाबले का पहला गोल मलेशिया की नूर मोहम्मद ने 25 वें मिनट में किया। दूसरा गोल 52 वें मिनट में आया। मलेशिया की नूर युसैनी (Noor Yussaini) ने शानदार फील्ड गोल दागा। मलेशिया ने प्रतियोगिता की यह पहली जीत हासिल की।

Share This Article