वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियनशिप में तीसरे दिन कोरिया और मलेशिया का मैच ड्रॉ

मुकाबले की शुरुआत झारखंड की मंत्री जोबा मांझी, एक्जीक्यूटिव मेंबर ऑफ झारखंड हॉकी असुंता लकड़ा और हॉकी के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर हुई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में सोमवार को झारखंड वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Jharkhand Women’s Hockey Asian Champions Trophy) के तीसरे दिन पहला मुकाबला कोरिया और मलेशिया के बीच 1-1 से ड्रा हो।

मुकाबले की शुरुआत झारखंड की मंत्री जोबा मांझी, एक्जीक्यूटिव मेंबर ऑफ झारखंड हॉकी असुंता लकड़ा और हॉकी (Asunta Lakra and Hockey) के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर हुई।

35वें मिनट में हुआ पहला गोल

कड़े मुकाबले के बीच कोरिया ने 35वें मिनट में पहला गोल हुआ। कोरिया की ओर से CO सुयोंग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

मलेशिया लगातार प्रयास करते हुए आखिरी मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर (Penalty Corner) को गोल में तब्दील कर मुकाबले को बराबरी पर ले आया। मलेशिया की ओर से अजहर नूर ने 58 वें मिनट में गोल किया।

Share This Article