झारखंड योगासन टीम को मिला रजत पदक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में झारखंड योगासन टीम (Yogasana Team) ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में रजत पदक प्राप्त करके झारखंड का मान बढ़ाया है।

यह जानकारी रविवार को योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे देश के आठ राज्य इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट (National Tournament) में खेलते हैं।

पारंपरिक खेलों की श्रेणी में योगासन को पहली बार इसमें शामिल किया गया, जिसमें झारखंड से न्यासा सरकार एवं श्रेया भट्टाचार्य ने भाग लिया।

योगासन खेल में झारखंड का नाम ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दी

उन्होंने बताया कि इस टीम के कोच प्रज्ञा प्रोमिता एवं मैनेजर के रूप में विपिन कुमार पांडेय शामिल हैं।

बच्चों की इस सफलता पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर, नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, खेलो इंडिया सीडीएम उपवन बाड़ा आदि पदाधिकारी एवं योग प्रेमियों ने बच्चों को बधाई दी एवं आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल (Yoga game) में झारखंड का नाम ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

Share This Article