झारखंड की 7 वर्षीय आशाइन जुरिएल मिंज ने कराटे में दो पदक जीता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) की 7 वर्षीय खिलाड़ी आशाइन जुरिएल मिंज (Player Ashin Juriel Minz) ने कराटे में 2 पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दिल्ली (Delhi) के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप (India Open International Karate Championship) में भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन खास रहा।

झारखंड की खिलाड़ी आशाइन जुरिएल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आशाइन ने काता में कांस्य पदक जीता

आशाइन ने कुमिते में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाड़ी को सेमीफाइनल राउंड (Semi Final Round) में 6 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

हालांकि फाइनल राउंड में बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा आशाइन ने काता में कांस्य पदक जीता है।

मौके पर विश्व कराटे संघ के तकनीकी आयोग के सदस्य भरत शर्मा ने रजत पदक पहनाकर आशाइन को सम्मानित किया।

Share This Article