झारखंड की अंशिका ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक, दी बधाई

वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी (Archery Academy) सेल किरीबुरू में तीरंदाजी करती है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) की अंशिका कुमारी (Anshika Kumari) ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स (All India University Khelo India Games) के तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

25 मई से 3 जून तक लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को रिकर्व महिला वर्ग के फाइनल (Final) में गुजरात (Gujarat) की भार्गवी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंशिका कुमारी कोल्हान यूनिवर्सिटी की छात्रा है

झारखंड की अंशिका कुमारी कोल्हान यूनिवर्सिटी (Kolhan University) की छात्रा है।

वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी (Archery Academy) सेल किरीबुरू में तीरंदाजी करती है।

स्वर्ण पदक जीतने पर अंशिका को खेल निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा ने बधाई दी।

साथ ही झारखंड के सभी तीरंदाजी प्रशिक्षकों के अलावा झारखंड के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Share This Article