Homeझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : झारखंड के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में...

पंचायत चुनाव 2022 : झारखंड के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में 70.54 प्रतिशत मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव(three tier panchayat elections) के तीसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे चरण मंव 70.54 प्रतिशत मतदान हुआ ।

तीसरे चरण के लिए 19 जिलों के 70 प्रखंडों की 1047 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। मंगलवार की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखा गया। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों(naxal affected areas) में भी मतदाता बिना किसी डर के मतदान करने घर से बाहर निकले।

इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी काफी देखी गयी।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार, सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।

कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना आयोग को नहीं मिली है। सबसे अधिक मतदान देवघर में 79.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम 61.30 प्रतिशत गुमला में मतदान हुआ।

किस जिले में कितनी वोटिंग

गढ़वा 71,पलामू 71.41, लातेहार 69.34 , चतरा 68.52, हजारीबाग 69, गिरिडीह 72.79, देवघर 79.18, साहिबगंज 68.51, दुमका 68.26, धनबाद 74.14, बोकारो 73.30, रामगढ़ 72.62,

लोहरदगा 68.99, गुमला 61.30, रांची 72.91, सिमडेगा 64.62, पश्चिम सिंहभूम 65.41, सरायकेला खरसावां 70.92 और पूर्वी सिंहभूम 78. 02 प्रतिशत

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...