सरायकेला में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला थानांतर्गत संजय ग्राम फौजी ढाबा के समीप बाइक सवार युवक की रेलिंग से टकराकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोलाबीरा निवासी विजय मंडल (21) के रूप में हुई है।

विजय मंडल अपनी बाइक से अपने जीजा के घर भुरकुली में एक शादी समारोह में गया था। सोमवार सुबह वह अपने गांव लौट रहा था।

वापसी में संजय ग्राम के पास फौजी ढाबा के समीप उसकी बाइक रेलिंग से टकरा गयी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सरायकेला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article