झारखंड : दो महिलाओं ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने हवस के भूखे को पहुंचाया उसकी असली जगह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बांसजोर पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बांसजोर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत केंदुटोली निवासी विनोद महतो दो महिलाओं से शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण कर रहा था।

शारीरिक शोषण के कारण एक महिला गर्भवती हो गई। महिला शादी के लिए विनोद महतो पर दबाव बनाने लगी किंतु वह शादी से इंकार कर दिया।

दोनों महिलाओं ने की लिखित शिकायत

इतना ही नहीं उस गर्भवती महिला को मारपीट भी करने लगा।इसी बीच पता चला कि शादी का झांसा देकर विनोद महतो ने पतराटोली निवासी एक अन्य महिला का भी यौन शोषण किया है, जिसकी एक बच्ची भी है।

दोनों महिलाओं ने बांसजोर ओपी में अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विनोद महतो के खिलाफ बांसजोर ओ पी के जलडेगा थाना में धारा 376, 506 के तहत दर्ज करते हुए विनोद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि विनोद महतो भुकु मुंडा निवासी एक महिला और पतरापाली निवासी एक महिला के साथ यौन शोषण शादी का झांसा देकर कर रहा था।

इस बीच दोनों महिलाओं की इसकी करनी की जानकारी मिल गई। इसके बाद दोनों महिलाओं ने मिलकर जलडेगा थाना में विनोद महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी विनोद महतो को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

Share This Article