दुमका लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी नलिन सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा ने किया नामांकन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election 2024: JMM प्रत्याशी नलिन सोरेन (Nalin Soren) ने शुक्रवार को दुमका लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा।

Image

राजमहल लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी विजय हांसदा ने भी पर्चा दाखिल किया।

Image

नलिन सोरेन के नामांकन के समय स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलिन सोरेन ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है। जनता उनके साथ है और एक बार JMM को ही चुनेगी।

Image

नलिन सोरेन JMM के वरिष्ठ नेता हैं। वो शिकारीपाड़ा से सात बार के विधायक हैं। पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताया है। पिछली बार JMM की तरफ से इस सीट पर दिशोम गुरू Shibu Soren ने चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Image

Share This Article