HomeझारखंडBJP में शामिल हुए JMM-कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता

BJP में शामिल हुए JMM-कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: BJP प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों JMM, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष JMM दलित मोर्चा पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के जिलाध्यक्ष बलदेव भुइयां के नेतृत्व में BJP की सदस्यता ग्रहण की।BJP में शामिल हुए JMM-कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता JMM-Congress leaders and workers joined BJP

नंबर डायल कराकर सदस्यता दिलाई

सदस्यता ग्रहण करने वालों में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में JMM के प्रत्याशी रहे रविंद्र राजू, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव गणेश शंकर विद्यार्थी सहित भुइयां समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदेश BJP अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

सुबोध सिंह गुड्डू ने 7820078200 नंबर डायल कराकर सदस्यता दिलाई।BJP में शामिल हुए JMM-कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता JMM-Congress leaders and workers joined BJP

दीपक प्रकाश ने कहा

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद गठबंधन (JMM Congress RJD Alliance) दलों से आदिवासी दलित पिछड़े वर्गों का मोह भंग हो गया।

क्योंकि, इस ठगबंधन सरकार ने लगातार जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड के सपने को चकनाचूर किया है। उम्मीदों पर पानी फेरा है।

प्रकाश ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने खून पसीने से पार्टी को सींचा था ताकि राज्यवासियों के सपने साकार हों लेकिन सत्ता में आते ही यह पार्टी केवल परिवार की भलाई की चिंता करने लगी।BJP में शामिल हुए JMM-कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता JMM-Congress leaders and workers joined BJP

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दिया सम्मान

उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं (JMM Workers) के त्याग, परिश्रम से सरकार बनी लेकिन सरकार में कार्यकर्ता बाहर और दलाल बिचौलिए शामिल हो गए।

BJP कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की पीड़ा BJP ही दूर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलित, आदिवासी समाज को पूरा सम्मान दिया।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) को सम्मान दिया। उनसे जुड़े पंच तीर्थ को विकसित और महिमा मंडित किया।

कोल्हान में और बुलंद होगी BJP की आवाज

बलदेव भुइयां ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों, नीतियों और उनके देश के प्रति समर्पण भाव से प्रभावित होकर BJP की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित नेतृत्व का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।

साथ ही कहा कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता करती है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा विधानसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने में वे पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कोल्हान में BJP की आवाज और बुलंद होगी।

राम की सेवा हमारा कर्तव्य

रविंद्र राजू ने कहा कि शबरी कुल में जन्म हुआ है। इसलिए राम की सेवा हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा रामकाज के लिए BJP ही उचित मंच है।

स्वागत भाषण करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बलदेव भुइयां के BJP में शामिल होने से कोल्हान प्रमंडल में BJP और मजबूत होगी।

इस अवसर पर जमशेदपुर MGM मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष चंचल चटर्जी , कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी सहित जमशेदपुर एवं पलामू से आए सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...